क्षेत्र के सिहाली रोड पर पावर हाउस के पास सीएचसी फतेहपुर में तैनात डॉ. की
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) क्षेत्र के सिहाली रोड पर पावर हाउस के पास सीएचसी फतेहपुर में तैनात डॉ. की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गई और पुलिया तोड़कर पानी में जा गिरी।दुर्घटनाबाद लोगों ने डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. समीर सिन्हा मझगवां स्वास्थ्य मेले से लौट रहे थे। उनकी वर्ना कार अचानक स्थानीय पावरहाउस के अस्न्तुलित होकर तेज गति से सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थीकि कार आगे स्थित पुलिया को तोड़ते हुए नीचे पानी में जा गिरी। हादसे में कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर तुरंत राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे डॉ. समीर सिन्हा को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई और एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सड़क पर फिसलन या वाहन की तेज गति को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी।लोगों ने बताया कि सिहाली रोड पर पावरहाउस के पास सड़क संकरी है और पुलिया के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहींहैं। इस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंकाबनी रहती है।लोगों ने प्रशासनसे सड़क सुरक्षा हेतु संकेतक, रेलिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।