कस्बा बदोसरांय के राजाराम गुप्ता रेस्टोरेंट के पास एक 4 वर्षीय बच्ची रोती मिली ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस बदोसरांय ले जाकर माता पिता को खोजने में जुटी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। अपराह्न 2 बजे कस्बा बदोसरांय के राजाराम गुप्ता रेस्टोरेंट के पास एक चार वर्षीय बालिका ग्रामीणों को रोती हुई दिखी।एक समाज सेवी ने इसकी सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी के निर्देश के क्रम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कान्स्टेबल सुभाष यादव मौके पर पंहुच कर बच्ची से नाम पता पूछने का प्रयास किया बच्ची कुछ नहीं बता पाई तो उसे कोतवाली बदोसरांय ले गये और महिला हेल्प डेस्क मे विठा कर बच्ची की फोटो के माध्यम से पता लगा रहें हैं।उक्त बच्ची की फोटो,बी डी ओ शोषल मीडिया पर डाल कर बच्ची के माता पिता का पता लगाया जा रहा है।