कंही नहीं मिला पेट्रोल डीजल तो जियो ने बांटा,कोतवाल रहे मौजूद
अजय रावत बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की कई पेट्रोल टंकियों पर डीजल पेट्रोल नहीं मिला। शुक्रवार को वे बंद थीं।जियो पेट्रोल पंप पर पुलिस की मौजूदगी में डीजल पेट्रोल दिया गया।जरूरत के हिसाब से किसानों को भी डीजल मिला। शुक्रवार की सुबह तहसील क्षेत्र के ब्लॉक रामनगर स्थित कई टंकियों पर डीजल पेट्रोल नहीं है का पर्चा चस्पा था और सन्नाटा फ़ैला रहा। हाइवे की टंकी जियो पर मोटरसाइकिल को दो सौ, कार को एक हजार का पेट्रोल तथा ऐसे ही एक हजार दो हजार का डीजल कोतवाल अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ दिलाते दिखे। टंकी मालिक अभिषेक मिश्रा सहयोग में लगे रहे । उन्होंने कहा कि तेल फिर आ रहा है ।जरूरत अनुसार लें। स्टॉक न लगाए।









