एस डी एम और तहसीलदार के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों को रासन कम्बल तिरपाल पिपिया तिरपाल इत्यादि राहत सामग्री वितरित किया

एस डी एम और तहसीलदार के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों को रासन कम्बल तिरपाल पिपिया तिरपाल इत्यादि राहत सामग्री वितरित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र में अग्नि कांड से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने रविवार को राहत सामग्री वितरित किया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, लेखपाल विकास मिश्रा आदि के साथ तहसील क्षेत्र के डेरेराजा और गांव बराइन गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों को रासन गेंहू चावल,दाल नमक तिरपाल पिपिया कम्बल आदि सामग्री डेरेराजा में रुकसार पत्नी सतनाम और बराइन गांव में अखिलेश कुमारी पत्नी रामू को राहत सामग्री दी।एस डी एम अनिल कुमार सरोज ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर सम्भव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है ताकि प्रभावितों को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।