अधिवक्ताओं को मिलेगा एडीआर प्रशिक्षण, मामलों का होगा त्वरित निस्तारण

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। अधिवक्ताओं को वैकल्पिक विवाद निस्तारण (एडीआर) के तहत मामलों के शीघ्र समाधान हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत गौरव कुमार गुप्ता, शांतनु वर्मा, जितेंद्र व संजीत पाठक सहित अधिवक्ताओं को 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक 40 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अधिवक्ता सिविल कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन में पारिवारिक, सिविल व फौजदारी मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराकर वादों का निस्तारण कराएंगे। इस पहल का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करना और सरल व त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।