7 वर्षीय बालिका भगोने में खौलते पानी में गिरकर बुरी तरह झुलसी ट्रामा सेंटर लखनऊ के आई सी यू में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। दुकान पर सामग्री खरीदने गयी बालिका खौलते हुए पानी में गिर कर बुरी तरह से झुलस गई जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर लाया गया जंहा इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर- कर दिया है जंहा से भी लखनऊ ट्रामा सेन्टर उपचार के लिए रेफर किया जंहा आई सी यू में उपचार चल रहा है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कोटवाधाम का है जंहा के राजू गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी पौत्री वैष्णवी गुप्ता उम्र 7 वर्ष 22 फरवरी 26 को बगल की शिवप्रसाद गुप्ता की दुकान में सामान लेने गयी थी कढ़ाई से टकराकर खौलते पानी के भगोने में गिरकर बुरी तरह से 60%जल गयी है।बाबा राजू गुप्ता का आरोप है कि शिवप्रसाद गुप्ता खोवा बनाने का काम काफी वर्षों से लापरवाही से किया जा रहा है । कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने राजू गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।