सीसीटीएनएस 2.0 के सफल क्रियान्वयन में सम्बन्ध में एनसीआरबी द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,नगर अरविंद कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एनसीआरबी द्वारा सीसीटीएनएस 2.0 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में वेबिनार (ऑनलाइन) का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विवेचकों,सीसीटीएनएस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। वेबिनार का उद्देश्य CCTNS 2.0 की विस्तृत जानकारी प्रदान करना। CCTNS 2.0 AI आधारित होगा जिसमें कार्य करने में तथा लम्बित कार्य की मॉनिटरिंग करने में आसानी होगी । इसमें भाषिणी नामक ट्रांसलेटर है जिसमें अखिल भारतीय 30 भाषाओं का अनुवाद किया जा सकता है। इसमें मोबाइल आधारित विभिन्न स्तर के एप्लिकेशन होंगे । वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पोर्टल को समाहित किया जाएगा है।