सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अमरा कटेहरा भवानी मन्दिर परिसर में भारतीय अवस्थी किसान संगठन की बैठक एंव विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र के अमरा कटेहरा भवानी मन्दिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर बैठक हुई जिसमें किसानों की लम्बित मांगों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही कर अवगत नहीं कराया गया तो संगठन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल कर किसानों की समस्यायों का समाधान करायेगा। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अमरा कटेहरा भवानी मन्दिर परिसर के हनुमान मंदिर पर भारतीय अवस्थी किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने बैठक कर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से कहा कि विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अमरा कटेहरा माता के मन्दिर परिसर में हाईमास्ट लाइटें लगवाई जांय।तथा कम से कम 2 इंण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प लगवाये जांय। खजुरी माइनर की खोदाई सही से न करवाए जाने से टेल तक पानी नहीं पंहुच रहा है जांच करवा कर टेल तक पानी पंहुचाने की ब्यवस्था सुनिश्चित की जाय। विकास खंण्ड दरिया बाद में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत किसानों ने 2024/25 में आवेदन कराये थे।अब तक बोरिंगे नही करवाई गई हैं। किसानों की बोरिंगे करवाई जांय। सहित 12 सूत्रीय ज्ञापन मांग पत्र दिया है।इस मौके पर संगठन की मंण्डल अध्यक्ष अनीता रस्तोगी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों की बातें नहीं सुनी जा रही है।जिसके चलते बेलगाम अधिकारी कर्मचारी किसानों को न्याय नहीं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते किसानों की 12 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम ईंट से ईंट बजाना भी जानते हैं। महिला विंग की अध्यक्ष फुलझारा रावत ने कहा कि हम किसानों की समस्यायों को अधिकारियों को सुनकर कार्यवाही कर न्याय देना चाहिए क्योंकि अधिकांश अधिकारी भी किसान के बेटे हैं। उन्हें अन्नदाता किसानों के साथ न्याय करना चाहिए।सुशीला गोस्वामी,वीर विक्रम सिंह, राम केदार रावत, मंशाराम,मायाराम गौतम, कमलेश रावत आदि ने बैठक में विचार ब्यक्त किया। तत्पश्चात हनुमान मन्दिर पर ही संगठन द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ किसान संगठन के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमान जी और माता कटेहरा भवानी के जयकारे लगा कर अपने को कृतार्थ किया है।









