सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की दलित समाजसेवी मखाना का बंगला तखत पिलर आदि गृहस्थी का सामान बीती रात लाद ले गये दबंग
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।एक दलित महिला समाज सेवी की बैनामे द्वारा ली गई भूमि पर बदोसरांय के कुछ दबंग बीती रात उसके आशियाना और गृहस्थी को उजाड कर लाद ले गये हैं उस समय वह अपने पौत्री का इलाज कराने गयी थी पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचित करके थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि बदोसरांय से सफदरगंज मार्ग पर थाने से आगे मखाना पत्नी झगरु गौतम ने भूमि गाटा संख्या 1181/ 0,038 में 0,019 हेक्टेयर भूमि कस्बा बदोसरांय की मैना कुमारी पत्नी रामदयाल से आवासीय प्लाट 24 जनवरी 2025को जरिये बैनामा लिया था। मखाना का कहना है कि मैना कुमारी से क्रय भूमि का दाखिल खारिज करवा अपना नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज करा लिया है। उन्होंने 13 जून को थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि के चिन्हांकन हेतु प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर राजस्व निरीक्षक,हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा दर्जनों कस्बा बदोसरांय के ग्रामीणों तथा पडोसी श्याम जी गुप्ता आदि के सामने भूमि का चिन्हांकन किया गया।उसी समय मखाना ने अपने प्लाट के चारों तरफ पिलर गडवा कर बीच में बंगला बांस बल्ली के सहारे रखकर तखत चूल्हा कुर्सी इत्यादि घर गृहस्थी का सामान रखकर रह रहीं थीं 20 जून की रात करीब 9 बजे उनके पौत्री की तबियत खराब होने की सूचना पर अपने घर डूंडी चली गई और आज जब अपने प्लाट पर दिन में 1 बजे पंहुची तो बंगला पिलर टट्टर कुर्सी साइड में बंधी धोती आदि गृहस्थी सामान गायब था। उन्होंने 1 बजकर 58 मिनट पर डायल 112 पुलिस को सूचित करने के पश्चात कोतवाली बदोसरांय पंहुच कर कस्बा बदोसरांय निवासी श्याम जी गुप्ता, रामजी गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता पुत्रगण स्वर्गीय गंगाराम राम तथा जुवेर पुत्र अज्ञात निवासी मेला रायगंज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। समाजसेवी मखाना ने बताया है कि विपक्षी उपरोक्त सरहंग व दबंग किस्म के हैं जिन्होंने बदोसरांय चौराहे के पास बंजर भूमि पर दीवानी न्यायालय में वाद चला कर सरकार को पार्टी बनाकर दर्जनों दुकानों का निर्माण कर लिया।और दीवानी में वाद खारिज करवा दिया।जिसकी अपील लेखपाल बदोसरांय द्वारा दीवानी न्यायालय में की गयी है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री,अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग,डी जी पी उत्तर प्रदेश सहित अन्य उच्च अधिकारियों के पास इन दबंग भूमाफियाओं के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र आन लाइन भिजवा दिया है।









