सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनन्द लिया

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनन्द लिया

अजय रावत बाराबंकी। ग्रामअमोली कला सात दिवसीय संगीतमयी श्री मद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कथा के व्यास, ब्रह्मलीन पूज्य पाद् स्वामी श्री 1008 श्री विवेकानंद सरस्वती जी महाराज नैमिषारण्य धाम के कृपा पात्र अवधेश कुमार शुक्ल (तरंग) जी ज्ञान और भक्ति व नारद संवाद एवम् शिव पार्वती संवाद का मार्मिक वर्णन हुआ, जिसमे श्रोता व भक्तो ने भगवत् कथा का आनद लिया कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजक अनमोल मिश्रा जी ने बताया कि सातों दिन संगीतमयी कथा का आयोजन होगा, जिसमें संपूर्ण भगवत कथा व लीला परूषोत्म भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रसंग विस्तार से प्रस्तुत किए जाएंगे। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आचार्य अमलेश पांडे नेमिष् धाम से पधारे हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान पूजन किया।