सडक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सडक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर जलपापुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे शेखनपुरवा मजरे अलीनगर निवासी सूरज पुत्र रामनरेश गौतम अपनी पल्सर बाइक से मरकामऊ से घर लौट रहे थे।इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रामनरेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सूरज बाइक से गिर गया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो सूरज की मौत हो चुकी थी। परिजन शव को अपने घर ले आए थे।घटना रामनगर थाना क्षेत्र के जलपापुर में हुई थी। परिजनों द्वारा शव घर ले आने के बाद रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। चूंकि शेखनपुरवा अलीनगर बदोसराय थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए बदोसराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रामवतार सरोज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और लक्ष्मीकांत तिवारी ने आवश्यक पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक सूरज कानपुर में सिलाई का काम करता था और लगभग एक सप्ताह पहले ही घर आया था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 9 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी शामिल हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी राम औतार राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।