संत कबीर नगर : मेहदावल तहसील को मिली 27.38 करोड़ की बड़ी सौगात
स्वीकृति से क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में स्थित मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.38 करोड़ की मंजूरी दी।
मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत बी.एम.सी.टी. डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹27,38,13,000 (लगभग 27.38 करोड़ रुपये) की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह सड़क लगभग 11.400 किलोमीटर लंबी है। इसकी स्वीकृति से क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से हजारों नागरिकों का आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आधारभूत संरचना के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयास निरंतर जारी हैं, जिससे उत्तर प्रदेश विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।









