व्हाट्सएप हैक कर बैंक खाते से फ्रॉड, दो लोन लेकर निकाले 1.13 लाख

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मरकामऊ गांव के रहने वाले योगेंद्र प्रताप मौर्य के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। बैंक ऑफ इंडिया के नाम से आए लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। आरोप है कि 18/01/2026 को हैकिंग के बाद डेबिट कार्ड से दो लोन लिए गए। 70,819 रुपये और 42,919 रुपये के लोन की कुल 1,13,738 रुपये की ठगी हुई। पीड़ित को 05/02/2026 को बैंक खाता चेक करने पर फ्रॉड की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।