विवाहिता की ट्रेन से कटकर मौत

विवाहिता की ट्रेन से कटकर मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर/बाराबंकी। रामनगर थाना अंतर्गत एक विवाहिता की ट्रेन से कट कट मौत हो गई। उसकी मौत नें परिवार कों झकझोर कर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के थाल कला गॉव की निवासनी रेनू (22) पत्नी राहुल चौहान मृतका के 6 माह की एक पुत्री भी थी । शुक्रवार सवेरे पड़ोस गॉव सधन्नापुर पुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेल दुर्घटना में उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के सिरवारी गॉव स्थित रेनू के मायके में जब उसके भाई नीरज कों पति राहुल नें फोन करके जानकारी दी तो सभी मौके पर पहुंचे जहाँ पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में रेनू के छोटे भाई संजीव नें बताया कि राहुल गुजरात में मजदूरी करता था, छह दिनो पूर्व घर लौटा था। तीन दिन पहले पति पत्नी में किसी बात कों लेकर झगड़ा होने के बाद बुधवार कों रेनू की माँ अमरादेवी और भाभी नें उसकी ससुराल पहुंच कर सुलह कराई थी। पुलिस का कहना है मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।