विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह व पवन सिंह चौहान ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में दर्शन पूजन किया

विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह व पवन सिंह चौहान ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में दर्शन पूजन किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सदस्य विधान परिषद एंव अध्यक्ष विद्युत जांच समिति उत्तर प्रदेश,पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद एंव सदस्य विद्युत जांच समिति उत्तर प्रदेश ने पारिजात वृक्ष एंव श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में हाजिरी लगा कर दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। गुरुवार को विधान परिषद सदस्य एवं विद्युत जांच समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंगद सिंह, सीतापुर के विधान परिषद सदस्य एंव सदस्य जांच समिति उत्तर प्रदेश ने पारिजात वृक्ष के दर्शन पूजन के पश्चात श्रीकोटवाधाम स्थित जगजीवन दास बड़े बाबा के दर्शन पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात नेता द्वय बडी गददी के महन्त नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भैय्या के आवास पर पंहुचे जंहा उपस्थित ग्रामीणों ने अंगद सिंह एंव पवन सिंह चौहान का फूल माला पहनाकर एंव प्रतीक चिन्ह श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास साहेब का चित्र भेंट किया।इस मौके पर अमरेन्द्र सिंह बब्लू दुर्गेश दीक्षित, साहेब प्रसाद यादव, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,अधीक्षण अभियन्ता विद्युत राजबाला, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता विद्युत रामसनेही घाट,अवर अभियंता विद्युत, लेखपाल कोटवाधाम प्रदीप कुमार वर्मा, संदीप कुमार रावत मंण्डल अध्यक्ष, सन्तोष पाण्डेय पूर्व मंण्डल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। महन्त नीलेन्द्र बक्श दास ने कोटवाधाम मेले के दृष्टिगत अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रखवाने जर्जर तार बदलवाने एंव टाइट करवाने आदि विंदुओं पर वार्ता कर लिखित शिकायत अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य से किया है।