विकास के दावे फेल, सुविधाएं ठप सीसी रोड टूटी, पंचायत भवन पर ताला शौचालय बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी जिम्मेदार खामोश, गांव में संकट गहराया

विकास के दावे फेल, सुविधाएं ठप सीसी रोड टूटी, पंचायत भवन पर ताला शौचालय बंद, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी जिम्मेदार खामोश, गांव में संकट गहराया

निष्पक्ष जन अवलोकन बदरू जमा चौधरी। गैसड़ी विकासखंड (बलरामपुर) के ग्राम पंचायत रामापुर थारू में विकास कार्यों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर से टावर तक बनने वाली सीसी रोड का कार्य काफी समय पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन कागजों में आज भी कार्य जारी दिखाया जा रहा है। हकीकत यह है कि बनी हुई सड़क अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन मास्टर रोल पर 17 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी प्रतिदिन भरी जा रही है, जबकि मौके पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। यह मामला सीधे तौर पर फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। इस पूरे मामले में जब संवाददाता ने संबंधित अधिकारी बीडीओ से दूरभाष पर संपर्क किया, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि “पेपर में काम चल रहा है, वही चलेगा।” इस बयान से साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस गड़बड़ी से अनजान नहीं हैं, बल्कि मौन सहमति दे रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक नूर आलम पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत में अन्य योजनाओं की भी स्थिति बेहद खराब है। सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं, पंचायत भवन संचालित नहीं है और पूरे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।