लाखन आर्मी के प्रदेश महासचिव व जिला अध्यक्ष ने जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर माथा टेका

लाखन आर्मी के प्रदेश महासचिव व जिला अध्यक्ष ने जगजीवन दास साहेब की ड्योढ़ी पर माथा टेका

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। लाखन आर्मी के प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार पासी ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेक उपस्थित पत्रकारों से कहा कि पासी समाज मार्शल कौम है जिसका शोषण उत्पीड़न रोक कर उसे हक हकूक दिलाने के लिए राज्य एंव केन्द्र सरकार से वार्ता कर शोषित, पीड़ित, वंचितों को न्याय दिलायेगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक पासी ने कहा कि गांव और बूथ स्तर तक पासी समाज के लोगों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा। रामचन्द्र रावत,अजय कुमार रावत एडवोकेट,विक्की रावत हर्ष रावत आदि मौजूद रहे।