रामनगर, बाराबंकी में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती
निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर, बाराबंकी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे तहसील क्षेत्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया। शोभायात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम ग्राम सिरौली कला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान संजय वर्मा, पुतीलाल गौतम, कैलाश रावत, पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष परशुराम गौतम, डॉ. जवाहरलाल, ओमप्रकाश, केशन, राधेश्याम, मो. आरिफ, सुंदरलाल वर्मा, जयकरण, उमेश, किशोरी लाल, रामनाथ, फकीरे गौतम, झगरू, मनीराम, ननकू, मोतीलाल, सुरेश सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव से रानी बाजार स्थित अंबेडकर पार्क तक पहुंचकर पुनः गांव में समाप्त हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। वहीं कस्बा रामनगर, बिलखिया, अमोली कला, कुम्हरवा समेत अन्य स्थानों पर भी जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई और मिष्ठान वितरण किया गया।









