रक्तदान महादान: श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस पर संतकबीरनगर में रक्तदान शिविर

महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान महादान: श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस पर संतकबीरनगर में रक्तदान शिविर

संत कबीर नगर,। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग इकाई द्वारा पुराना जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जो न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। उन्होंने शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की विशेष सराहना करते हुए कहा कि “नारी शक्ति का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है।” इस अवसर पर आयोजकों द्वारा अंकुर राज तिवारी को अंगवस्त्र एवं गुरुदेव की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इसके लिए श्री विनीत चड्ढा, श्री अमित जैन एवं श्री श्रवण अग्रहरि के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में दिनेश अग्रहरि, पवन जायसवाल, रीतू जैन, नमिता चड्ढा, सुनील गुप्ता, देवेश चड्ढा, राजेश खेतान, विजय साहू, विनोद जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, जसवीर सिंह, संजीव भाटिया, निकेश पोद्दार, संध्या गुप्ता, कविता चड्ढा एवं सूरज विश्वकर्मा सहित अनेक सेवाभावियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे अभियान समाज में मानवता, सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय मौजूदगी ने आयोजन को विशेष रूप से सफल बनाया।