योग दिवस पर तहसील, ब्लाक,सी एच सी पर विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए गए

योग दिवस पर तहसील, ब्लाक,सी एच सी पर विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए गए

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में सरकारी कार्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों तक के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तहसील परिसर में तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा के नेतृत्व में एक योग सत्र का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक बृजेश शुक्ला ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।इसी क्रम में, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता और सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा सहित ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्कूल परिसर में योगाभ्यास किया। पंचायत सचिव मनीष शुक्ला ने योगाभ्यास कराने के साथ ही योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एपीओ रेनू रावत, गोविंद मौर्य और आशीष कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने भी योग किया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।तहसील क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ रहने के महत्व पर जोर दिया।