मैला तालाब के किनारे मनाया गया बर्ड फेस्टिबल, किया पक्षियों का दीदार

मैला तालाब के किनारे मनाया गया बर्ड फेस्टिबल, किया पक्षियों का दीदार
मैला तालाब के किनारे मनाया गया बर्ड फेस्टिबल, किया पक्षियों का दीदार

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।रविवार को तेजवापुर विकास खंड के बिलासपुर गांव के किनारे मैला तालाब के तट पर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लोगों ने रंग बिरंगे पक्षियों का दीदार किया। वन विभाग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय आद्र दिवस पर रविवार को मैला तालाब के किनारे आयोजित कार्यक्रम में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा की पर्यावरण का संरक्षण सबका दायित्व है। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार तालाबों, झीलों, नदियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। नदी, नालों, झीलों पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। विधायक ने यहां पर वन विभाग में दैनिक भोगी 40 श्रमिकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र पाकर श्रमिक खुशी से झूम उठे। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि नदी और तालाबों का संरक्षण बहुत संरक्षण जरूरी है। छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले श्री जूठन सिंह कुशवाहा इंटर कालेज के छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष मुख्तियार चौहान, संजय त्रिवेदी सर्वजीत सिंह, संतराम पांडेय, एसडीओ नानपारा राशिद जमील रेंजर मोहम्मद शाकिब, डिप्टी रेंजर विनोद कुमार यादव, वन दरोगा सत्यजीत सिंह, प्रतीक कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण वर्मा, प्रताप सिंह राना, अवधेश कुमार ओझा, शीतला यादव, बृजेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।