मीरापुर पटटी गांव में हिन्दू मरघट की जमीन से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया

मीरापुर पटटी गांव में हिन्दू मरघट की जमीन से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मदारपुर से मिली हुई मीरापुर पटटी में खाली पडी हिन्दू मरघट की भूमि पर दूसरे समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने मजार का निर्माण 28 जून को शुरु करने पर एक समुदाय के नंदलाल नामक ग्रामवासी ने आपत्ति करते हुए पी आर बी 112 पुलिस को सूचित किया। मौके पर पंहुची पुलिस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर आदि ने शांति भंग में पांच लोगों को सोमवार को हिरासत में लेकर पांचों मौलाना मोहम्मद अहमद रजा,नूर मोहम्मद, मुनीर व मोहम्मद आलम सहित पांच लोगों के विरुद्ध शांति की कार्यवाही की। मंगलवार को राजस्व प्रशासन सिरौलीगौसपुर की टीम ने विवादित भूमि की पैमाइश किया तो वह हिन्दू मरघट की निकली जिसपर दूसरे समुदाय के लोग मजार का निर्माण कर रहे थे। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज,, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार सरोज राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल महेंद्र जायसवाल बडी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच कर पुनः भूमि की पैमाइश कराई तब भी विवादित भूमि हिन्दू मरघट के नाम दर्ज पायी गयी।हिन्दू मरघट पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को जे सी बी बुलाकर हटवा दिया है। दोनों समुदायों के लोगों को गांव में शांति ब्यवस्था बनाये रखने की बात कही है।