मीरजापुर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत बरिया घाट पर चला सफाई अभियान *विधायक नगर, जिलाधिकारी और नगरपालिका अध्यक्ष ने खुद उठाया झाड़ू, लोगों से स्वच्छता की की अपील*
* निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर।स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को प्रातः 6.30 बजे बरिया घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व अध्यक्ष, नगरपालिका श्याम सुंदर केसरी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर प्लास्टिक, पूजा सामग्री और कचरा उठाया, उनके साथ विधायक रत्नाकर मिश्र और नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी घाट की सीढ़ियों व गंगा किनारे जमा कचरा उठाया। सफाई में नगरपालिका के सफाई कर्मी करीब 02 घंटे में घाट की सीढ़ियों और तट से कचरा हटाया गया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देश दिए कि घाट पर रोज सफाई हो, डस्टबिन लगाए जाएं और पूजा सामग्री विसर्जन के लिए अलग कंटेनर रखे जाएं। मा0 विधायक रत्नाकर मिश्र कहा कि घाट हमारी आस्था और पहचान हैं। स्वच्छ घाट होगा तो मां गंगा भी खुश होंगी। जनता से अपील है कि कचरा सिर्फ डस्टबिन में डालें। हर महीने एक घाट को मॉडल घाट बनाएंगे"। बरिया घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बनानी होगी। नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी "नगरपालिका की टीम अब घाटों पर डेली सफाई करेगी। जो भी घाट गंदा करेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छता में सहयोग करें, मीरजापुर को नंबर-1 बनाएंगे। अभियान में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद जी लाल, सफाई निरीक्षक, गंगा सेवक दल, तटबंध सफाई मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।









