महाशिवरात्रि पर मन्दिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
निष्पक्ष जन अवलोकन। राम शंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। फाल्गुनी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ेगा। अत्यधिक शिव भक्तों के आने को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों लखनऊ सीतापुर रायबरेली उन्नाव कानपुर उरई जालौन कन्नौज एटा इटावा मैनपुरी भिंड सहित तमाम जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का चौपहियां व दो पहिया वाहनों से महादेवा आगमन शुरू हो गया है। देर रात तक मेला पर क्षेत्र में शिव भक्तों की भारी भीड़ आने के आसार दिख रहे हैं। भारी तादाद में लोग ट्रेनों के माध्यम से बुढ़वल जंक्शन जाकर महादेवा पहुंच रहे हैं। अभी तक शिव भक्तों के पैदल आने का सिलसिला भी जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 4 जोन 8 सेक्टर में बांटा गया है। जिसने 7 पुलिस क्षेत्राधिकारी , 11एस एच ओ, इंस्पेक्टर 30, उप निरीक्षक 133, महिला उप निरीक्षक 7, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल 485, महिला कांस्टेबल 100, होमगार्ड 115, ट्रैफिक उपनिरीक्षक 7, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल 70 सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरा,100 से अधिक सी सी टी वी कैमरों से मेले की निगरानी की जा रही हैं। तथा पार्किंग स्थल 9 बनाये गए हैं। 12 बैरियर लगाए गए हैं। अग्निशमन दस्ता, 2 कंपनी पीएससी,आधा दर्जन से ऊपर एम्बुलेंस भी तैनाती ई गई है। एटीएस व बम डिस्पोल दस्ता। डॉग स्क्वाड सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेंगे। बोहनिया तालाब एवं अभरण सरोवर पर मोटर बोट के साथ जल पुलिस व स्थानीय गोताखोर भी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिला जिला प्रशासन से लेकर के तहसील प्रशासन के साथ मेला से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे