महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर महाकाल जी की निकाली गई शाही बारात
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी । जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया 14 फरवरी दिन शनिवार को बाबा महाकाल का रुद्र अभिषेक दोपहर 12 बजे से किया गया ,वही आज 15 फरवरी दिन रविवार को बाबा महाकाल की शाही बारात प्रात: 11 बजे से अंबियापुर चौराह से बिल्सी नगर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई ।जिसमें बिल्सी विधायक हरिश शाक्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओ पी सागर, कोतवाल मनोज कुमार,अनुभव अनुभव वार्ष्णेय ,मृदुल शर्मा ,टीटू जैन आदि ने शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व आरती कर किया । शोभायात्रा नगर के अंबियापुर चौराहे से शुरू होकर मोहल्ला संख्या 8 सहावगंज होती हुई, नगर पालिका मार्केट, मेंन बाजार, अटल चौक होती हुई शिव शक्ति भवन मंदिर पर पहुंची शोभायात्रा में बाबा महाकाल की भव्य झांकी के साथ खाटू श्याम जी की झांकी, शिव तांडव व अन्य झांकियां आस्था का केंद्र रही आयोजक श्री महाकाल बाबा सेवा समिति बिल्सी के पदाधिकारियों द्वारा कराया गया इसमें सभी पदाधिकारी बन्धुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया