भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में हुई

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एंव राम उदेश गुप्ता के संयोजन में हुई। बैठक में संगठन के ज़िला सचिव राजकरन वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात बैठक में आगामी 15 फरवरी को रक्तदान करने,तथा 17 फरवरी को दादन पुर फतेहपुर में संगठन द्वारा आयोजित महा पंचायत में क्षेत्र से बडी संख्या में किसानों के पंहुचने पर चर्चा की गई।इस मौके पर मंगल यादव,मो0जीशान अनुराग सिंह,जगदम्बा शरण, दिनेश, विश्राम,लल्लू , रंजीत,शिव शंकर , रामसिंह, डाक्टर ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।