भदोही एसपी ने गरीबों को कम्बल का किया वितरण
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के सोनैचा-जोगापुर में मंगलवार को भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गरीबों को कंबल का वितरण किया। इस मौके पर अखंड रामचरित मानस का भी आयोजन किया गया। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुनीत काम है, इस तरह का आयोजन कहीं न कहीं लोगो में समाजसेवा की प्रेरणा देता है, इस तरह के आयोजन से गरीब और असहाय की मदद होती है। कहा कि इस अवसर पर श्री राम चरित मानस पाठ का भी आयोजन अपने आप में पुनीत कार्य है। आयोजक हरिओम तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस तरह का कार्यक्रम कहीं न कहीं लोगो में जागरूकता और सेवाभाव को प्रेरित करता है। इस मौके पर चंडिका प्रसाद मिश्रा, हरिकांत तिवारी, हरिओम तिवारी, राजेश दूबे, योगेश पाण्डेय, देवेश मिश्रा, अनुराग तिवारी, आकाश तिवारी, विकास तिवारी, संजय, विवेक तिवारी और जीतेन्द्र मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।