ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भुंडवा पंचायत में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भुंडवा पंचायत में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अपना दल (क.) महिला मंच की जिलाध्यक्ष पूनम पटेल ने मुख्य अतिथित्व में रिबन काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूनम पटेल ने युवाओं को जागरूक रहने और अपने लक्ष्यों पर केंद्रित होने का भी आह्वान किया।