ब्रेकर पर संकेतक न होने के कारण प्रायः बाइक सवार गिर कर घायल हो रहें हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से उपरोक्त ब्रेकर पर संकेतक बनवाने की मांग की है
अजय रावत सिरौलीगौसपुर। कोटवा धाम चौराहा से सनांवा मार्ग पर श्रीकोटवाधाम विद्यापीठ इण्टर कॉलेज के पास का ब्रेकर पर संकेतक न होने के कारण थाना सफदरगंज क्षेत्र के कैथन सरैंया निवासी शौरभ अपनी पत्नी बच्ची के साथ बड़े बाबा के दरबार में माथा टेकने जा रहा था।कि उपर्युक्त ब्रेकर पर बाइक डिस्बैलेंस हो गई बाइक से चांदनी और डेढ़ वर्ष की बेटी निधि गम्भीर रूप से घायल हो गयी स्थानीय लोगों ने मां और बेटी का प्रायवेट चिकित्सक के पास उपचार करवा कर उसे घर भिजवा दिया है। उपरोक्त ब्रेकर पर संकेतक लगवाने की मांग स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से की है।









