बेलहरा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

बेलहरा में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल बेलहरा। नगर पंचायत बेलहरा के मोहारी गांव में शिवाजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील सोनी और सभासद कपिल वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 15 क्रिकेट टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन अवसर पर सुनील सोनी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छुपी प्रतिभाओं को सामने लाते हैं। खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि मानसिक और शारीरिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कपिल वर्मा, नितिन वर्मा, शेर सिंह, हर्ष सिंह समेत कई खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। पहले दिन के मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।