बडे बाबा जगजीवन दास साहेब के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव,मधनापुर धाम आश्रम पर हजारों श्रद्धालुओं ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

बडे बाबा जगजीवन दास साहेब के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव,मधनापुर धाम आश्रम पर हजारों श्रद्धालुओं ने भन्डारे में प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के अवसर पर बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना कर रहे हैं। रविवार की ब्रह्ममुहुर्त से ही सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीकोटवाधाम में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर रायबरेली अम्बेडकर नगर इत्यादि जनपदों से बसों, बोलोरो,पिकप बाइक इत्यादि साधनों से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में डुबकी लगाकर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर अपने को कृतार्थ किया। तत्पश्चात मधनापुर धाम के महन्त शैषनारायण तिवारी के घर के सामने स्वर्गीय बब्बू साहेब के शिष्यों नाकाही बहराइच के उत्तम मौर्या,प्रीतम पासवान, लेखपाल मौर्या साजन वर्मा प्रमोद कुमार मौर्या अनोखे लाल,अनूप कुमार जायसवाल आदि ने विशाल भन्डारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने झोला चावल प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया।महन्त अखिलेश दास, हर्षित तिवारी से शिष्यों ने आर्शीवाद प्राप्त किया।