फाल्गुन मास के प्रथम दिन सोमवार से लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं का

फाल्गुन मास के प्रथम दिन सोमवार से लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं का

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल

रामनगर बाराबंकी।फाल्गुन मास के प्रथम दिन सोमवार से लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।महाशिवरात्रि तक बाराबंकी गोंडा लखनऊ कानपुर सहित विभिन्न जनपदों से कांवड़िए पदयात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।आगामी फाल्गुनी मेला के मद्देनजर सोमवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा स्वच्छता प्रकाश पेयजल व यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।