प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय प्रथम मे वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है

प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय प्रथम मे वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अजय रावत

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । विकासखंड सिरौलीगौसपुर अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित गणित विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। विद्यालय में कक्षा 5 में नामांकित 48 छात्रों में से शत-प्रतिशत 48 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं विद्यालय में कुल 233 नामांकित छात्रों के सापेक्ष 218 छात्र उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि कक्षा 2, 3, 4 एवं 5 की गणित विषय की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की गई, जो शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।