प्रदेश सरकार द्वारा तहसील के फतेहपुर और बेलहरा नगरपंचायतों में बारातघर और
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) प्रदेश सरकार द्वारा तहसील के फतेहपुर और बेलहरा नगरपंचायतों में बारातघर और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माणकार्य तेजी से जारी है। इन परियोजनापर कुल 7 करोड़ 23लाख रुपये की लागत आ रही है। फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बारात घर और बहुउद्देशीय हॉल बनाया जा रहा है। इस भवन में एक विशाल हॉल, कई कमरे, बाउंड्रीवॉल औरशौचालय जैसी जरूरीसुविधाएं शामिल होंगी। यह परिसर विवाह, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जाएगा। इसी तरह बेलहरा नगर पंचायत क्षेत्र में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बारातघर और बहुउद्देशीय हॉल निर्माण हो रहा है।यहां भी आधुनिक सुविधाये जैसे हॉल, कमरे, बाउंड्री वॉल और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। नागरिकों अनुसार, इन भवनों के निर्माण से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्हें विवाह और अन्य आयोजनों के लिए महंगे निजी मैरिज हॉल बुक नहीं करने पड़ेंगे, जिससे खर्च कम होगा और सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। यह परियोजना शहरी -अर्धशहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत प्रशासन निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कर रहेहैं। इसका उद्देश्य कार्य की समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना है। निर्माण पूर्ण होने के बाद ये बारातघर क्षेत्र के सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे।