प्रथम मंगलवार पर थाना टिकैत नगर में दिव्य भंडारे का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पाण्डेय। थाना टिकैत नगर के परिसर में प्रथम मंगलवार के पावन अवसर पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा भव्य एवं दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वातावरण भक्ति, सेवा और श्रद्धा से सराबोर रहा। इस पुण्य अवसर पर क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में देव प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिस टीम ने पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान एसआई रुपेश मिश्रा, दरोगा बृजेश कुमार सिंह, दरोगा शिव सिंह कुशवाहा, दरोगा रमेश सिंह, दरोगा सुधीर मिश्रा, सुनील दीवान, अजय दीवान, अनिल दीवान, अजीत दीवान, प्रांशु, आलोक मिश्रा एवं अफसर खान सहित समस्त थाना टीम उपस्थित रही और सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, श्रद्धापूर्ण एवं सफल रहा।









