परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र प्राप्त करे

निष्पक्ष जन अवलोकन

iबदायूँ/बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र प्राप्त हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने बताया कि प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने छात्रों से अपील की कि प्रवेश पत्र लेते समय अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारियों को भली-भांति जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत विद्यालय प्रशासन को अवगत कराएं। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को समय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा की तैयारी में जुटने का आग्रह किया है।