नाली के बिवाद में जमकर मारपीट कई लोग घायल
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के रसूलपुर गांव में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर दंपति को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रसूलपुर निवासी संग्राम यादव ने बताया कि 18 जून की सुबह 7 बजे घर के सामने सरकारी नाली की सफाई को लेकर पड़ोसी लल्ला प्रसाद, नकुल, अर्जुन, राकेश, सावित्री देवी, सत्यनाम, दिनेश, विवेक, सत्य प्रेम, कामिनी देवी समेत कई लोगों ने एकराय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूसों व डंडे-फावड़े से मारपीटा गया। मारपीट के दौरान पत्नी शिवदेवी के गले की सोने की माला व कान की टप गिरकर गुम हो गई। दंपति को अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित ने जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।









