नशे में धुत युवक ने दो भाइयों को पीटा, मुकदमा दर्ज
नशे में धुत युवक ने दो भाइयों को पीटा, मुकदमा दर्ज फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक द्वारा दो सगे भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी हरिलाल नशे में धुत होकर मौके पर पहुंचा और सुषील के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने सुषील के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसका भाई नोमीलाल बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसे भी पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित नोमीलाल ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह लंबे समय से टेंट-लाइट का कार्य कर रहे हैं और उनका किसी से कोई विवाद नहीं रहा है। यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी घुंघटेर बेचे सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।









