नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

निष्पक्ष जन अवलोकन

नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

बदायूं/बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में रविवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। रविवार को सभी देव प्रतिमाओं को विधिवत मंदिर में स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा ओझा, भानुमति देवी, दानवती देवी, अमरदीप माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।