नगर पंचायत टिकैत नगर में तीन नामित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । जनपद के विकासखंड पूरेडलई अंतर्गत नगर पंचायत टिकैतनगर में तीन सभासद नामित हुए थे नामित सभासदों का आज सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे शपथ ग्रहण कराया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी सभासद राजेश शर्मा फक्कड़ सहित कई सभासद मौजूद रहे। नामित सभासदों में पंडित युगल किशोर शुक्ला बृजेश रावत और संत कुमार वर्मा का शपथ ग्रहण स्वामी विवेकानंद सभागार टिकैतनगर में कराया गया है। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है। टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया राज्य मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में सिरौली गौसपुर के एसडीएम अनिल कुमार सरोज के द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कराया गया है।









