द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशन में 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौपा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बिल्सी ।आज दिनांक 02/05/26 शनिवार को द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव के निर्देशन में एक ज्ञापन पदाधिकारी गणों ने जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय को सौपा । पांच सूत्रीय ज्ञापन में प्रमुख मांगे यह रही की प्रत्येक माह थाना एवं कोतवाली आदि में पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों के मध्य बैठक हो जिससे आपसी सामंजस्य एवं सूचनाओं व विचारों का आदान-प्रदान आसानी से हो सके एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी पत्रकार साथी के ऊपर कोई झूठा आरोप लगाकर मुकदमा तब तक पंजीकृत ना किया जाए जब तक इसकी विधिवत जांच पूरी ना हो जाए । पत्रकारों को गालियां एवं जान से मारने की धमकियां देने वालों के विरुद्ध ठोस व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं तुरंत अभियोग पंजीकृत सुनिश्चित किया जाए जिससे समय रहते किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके । पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए जिससे निष्पक्ष तरीके से निडर होकर खबरों को प्रकाशित किया जा सके । लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी आपसी भेदभाव की भावना रखे बिना सौम्य व्यवहार स्थापित करें ।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव डॉक्टर नीरज अग्निहोत्री,जिला प्रमुख प्रशांत जैन ,जिलाध्यक्ष ललित मोहन वार्ष्णेय,सूरज सागर,सौरभ चौहान ,गोपाल परासर ,डॉ विवेक चौहान आदि पत्रकार मौजूद रहे ।।









