देररात एक युवक ने घरेलू विवाद बाद आत्महत्या का प्रयास किया।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)देररात एक युवक ने घरेलू विवाद बाद आत्महत्या का प्रयास किया। थाना क्षेत्र स्थित रैकवारन पुरवा मजरे बसारा निवासी विमल कुमार(25)ने अपनी पत्नी से मामूली झगड़े के बाद घर के कमरे में फांसी लगा ली।विमल की पत्नी ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो घबराई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर घर के बाहर सो रहे परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।दरवाजा अंदर से बंद देख परिजनों ने उसे तोड़कर विमल को नीचे उतारा।बिना समय गंवाए उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया।परिजनों की तत्परता से उसकी जान बची। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है, लेकिन अगले 24 घंटे तक उसकी स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी।घटना बाद गांव में चर्चा है।लोगों ने छोटी-छोटी पारिवारिक बातों पर ऐसे आत्मघाती कदम उठाना चिंताजनक बताया। उन्होंने लोगों से आपसी संवाद और समझदारी से विवादों को सुलझाने की अपील की है,









