दिधौनी शिव मंदिर मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ी भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन

दिधौनी शिव मंदिर मेले का हुआ शुभारंभ, उमड़ी भीड़

बदायूं/बिल्सी। शनिवार की रात महाशिवरात्रि के अवसर पर दिधौनी स्थित शिव मंदिर पर आयोजित शिवरात्रि मेले का शुभारंभ जैन समाज अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विभिन्न दुकानों व झूलों का आनंद लिया। इस मौके पर गल्ला व्यापारी मनोज जैन, चंद्रसेन माहेश्वरी, दीपक जैन, अजीत गुप्ता, अजीत गुर्जर, अंशुल जैन, प्रमोद जैन, राहुल सोलंकी, विवेक चौहान, नरेश चंद्र, रामगोपाल प्रधान, योगेश बाबू, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।