तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बोद्विक पुरवा व मुड़ियाडीह में चिकन पाक्स दो दर्जन से अधिक का उपचार किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाडीह व बोद्विक पुरवा में चिकन पाक्स की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर आरिफ के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल ऑफिसर डॉ देव प्रताप सिंह,सी एच ओ मायाशंकर, फार्मासिस्ट अमित दुआ, राजेश कुशवाहा आशा संगिनी, एम एम यू की पूरी टीम के साथ रविवार व सोमवार दोनों दिन दोनों गांवों के मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है।तथा संक्रमण रोकने हेतु दोनों गांवों को सैनाटाइजेशन कराया गया है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ देव प्रताप सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम बोद्विक पुरवा में चिकन पाक्स से पीड़ित विपिन 10 वर्ष,अनुज 7 वर्ष, अनूप 15 वर्ष,शिवम 18 वर्ष, लक्ष्मी 18 वर्ष, सीतापति 38 वर्ष, शिवानी 17 वर्ष, रितेश 6 वर्ष, रामकली 50 वर्ष, सन्धया 10 वर्ष, सोनम 9 वर्ष, विनीता 17 वर्ष जरमनी 38 वर्ष,सोनी 6 वर्ष मनोज 24 वर्ष अखिलेश 11 वर्ष और मुड़िया डीह के राम सुरेश, कन्हैयालाल, गुड़िया,संजय,सुधा,ऊषा,अंकुर राजवती, सहित 13 चिकन पाक्स पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।और गांव में तथा घरों के आस पास साफ सफाई रखने की सलाह दी एंव दोनों गांवों को सैनाटाइजेशन कराया गया।









