डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार विश्वास, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।









