टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजे पोस्टकार्ड
निष्पक्ष जन अवलोकन ओमकार अवस्थी बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में हैदरगढ़ ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक संसाधन केंद्र पर करीब 200 से अधिक शिक्षकों ने अपनी मांग लिखकर देश के प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजे। शिक्षकों का कहना है कि टेट एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य करना पूर्व निर्धारित भर्ती नियमों के विपरीत है। उनका आरोप है कि इस आदेश से वर्ष 2011 से पहले नियुक्त लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के साथ-साथ छात्रों का भविष्य भी संकट में पड़ सकता है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री कुलदीप मिश्रा, यूटा के जिला संगठन मंत्री दीपक मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, रुद्रकांत बाजपेई, रजनीश शुक्ल, मोबीन अहमद, रिजवान अली, बृजेश मिश्रा, मोहित सिंह, अमित अवस्थी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विकास पांडे, वैभव शर्मा, अंजनी मिश्रा, विष्णु पांडे, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, रजनी सिंह, प्रवेशिका सोनकर, पूर्णिमा सिंह, शिवानी सिंह, मीरा कुमारी, अवधेश यादव, राम शंकर, ओम प्रकाश, आशीष त्रिवेदी, एहतेशाम अहमद, मनोज वर्मा, प्रीतू सिंह, सुजीत सिंह, विमल सिंह, ममता पांडे, सुशीला, अविनाश मिश्रा, जितेंद्र कुमार, रिंकी सिंह, मधु शुक्ला, वैशाली मिश्रा, साधना सिंह, प्रेमचंद, अमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।









