जनपद न्यायाधीश, चित्रकूट द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया।

जनपद न्यायाधीश, चित्रकूट द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।माननीय उच्चन्यायालय किशोर न्याय समिति इलाहाबाद के निर्देशन मेंआज दिनांक 24.03.2026 को शेषमणि शुक्ला जनपद न्यायाधीश, चित्रकूट द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण अरविन्द कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी चित्रकूट, इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री विदिशा भूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम उपस्थित रहे। सर्व प्रथम माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में आवासित किशोर अपचारियों से उनकी दिनचर्या के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी। बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम प्रातः जागकर योगा कराया जाता है, फिर नाश्ता, उसके बाद कक्षायें शुरू हो जाती हैं। इसके उपरान्त दोपहर का भोजन उसके बाद फिर डांस, म्यूजिक, संगीत आदि कक्षायें शुरू होती हैं। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त बाल अपचारियों को शिक्षा की ओर ध्यान केन्द्रित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा यह प्रेरणा दी गयी कि वह उनके द्वारा की गयी गलतियों को सुधारने एवं समाज में एक अच्छे व्यक्ति बनकर रहने हेतु प्रेरणा दी गयी। दौरान निरीक्षण सम्बन्धित शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे विशेष तकनीकि माध्यम से बाल अपचारियों को अग्रेजी भाषा पढना, लिखना एवं बोलना सिखाने हेतु विशेष प्रयास करना सुनिश्चित करें।साथ ही साथ वहां पर शिक्षण का कार्य कर रहे अध्यापकों को प्रत्येक बाल अपचारी की हालिस्टिक डेवलप्मेट रिपोर्ट (समस्त प्रगति कार्ड) बनाने के लिये तथा बच्चों की गतिविधियों पर सूक्षम नजर रखने की सलाह दी गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बाल अपचारियों से उनके परिवार वाले मिलाई के लिये आते या नहीं, की जानकारी प्राप्त की गयी, किशोर अपचारियों द्वारा अवगत कराया गया कि परिवार वाले निरन्तर मिलाई करने आते हैं तथा फोन से भी बात करायी जाती है। सचिव द्वारा उनके मुकदमें की पैरवी के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी तथा यह अवगत कराया गया कि यदि किसी बाल अपचारी के मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता न हो या अधिवक्ता करने में सक्षम न हो तो वह अपने मुकदमें की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर बीर सिंह संस्था प्रभारी, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव सदस्य, दीपक कुमार काउन्सलर आदि उपस्थित रहे।