चित्रकूट पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। (1). उ0नि0 अमरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली कर्वी द्वारा मु0अ0स0 194/23 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी अभियुक्त योगेन्द्र तिवारी पुत्र श्यामलाल निवासी ताम्रबनी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। (2). उ0नि0 जंगबहादुर सिंह थाना कोतवाली कर्वी द्वारा एनसीआर न0 13/22 के वारंटी अभियुक्त श्याम सुन्दर पटेल पुत्र शिवशंकर पटेल निवासी चितरागोकुलपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।









