चित्रकूट के रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 क्षमता के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट विकास खण्ड मानिकपुर के 48 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगणों को एक्सपोजर विजिट कराया गया।

चित्रकूट के रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 क्षमता के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट विकास खण्ड मानिकपुर के 48 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगणों को एक्सपोजर विजिट कराया गया।
चित्रकूट के रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 क्षमता के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट विकास खण्ड मानिकपुर के 48 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगणों को एक्सपोजर विजिट कराया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट में रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा ग्राम अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 क्षमता के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक-18-03-2026 को रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 क्षमता के वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट विकास खण्ड मानिकपुर के 48 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानगणों को एक्सपोजर विजिट कराया गया। एक्सपोजर विजिट के दौरान स्वप्निल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) चित्रकूट] अरविन्द कुमार मिश्रा] मा0 ब्लाक प्रमुख मानिकपुर] पवन कुमार सिंह] खण्ड विकास अधिकारी] मानिकपुर] सुनील शुक्ला] प्रधान संघ मानिकपुर के अध्यक्ष] योजनान्तर्गत समस्त ग्रामों के ग्राम प्रधानगण] उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) के सहायक अभियन्ता शशिकान्त मौर्य] जूनियर इंजीनियर विजय शंकर यादव] सत्येन्द्र राजभर] फर्म जी0वी0पी0आर0 के डी0पी0एम0 एस0मौर्या0 एवं सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। एक्सपोजर विजिट के दौरान ग्राम प्रधानों को पेयजल शोधन की सम्पूर्ण प्रक्रिया, विभिन्न ट्रीटमेन्ट स्ट्रक्चर्स एवं योजना की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। ग्राम प्रधानगणों को अवगत कराया गया कि रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत 78 ग्रामों में 28925 घरों को गृह संयोजनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया जाना प्रस्तावित है। योजनान्तर्गत गुन्ता बांध से कच्चा पानी लेकर अगरहुण्डा स्थित 29 एम0एल0डी0 वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में स्थापित विभिन्न यूनिटों से प्रोसेस कराते हुये शुद्ध पेयजल क्लियर वाटर रिजर्वायर में एकत्र होता है। योजनान्तर्गत 882-00 कि0मी0 पाइप लाइन बिछाकर विभिन्न 11 नग सी0डब्लू0आर0 एवं 25 नग ओवर हेड टैंकों पर पम्पिंग के माध्यम से भेजा जाता है, जिसके उपरान्त ओवर हेड टैंक से सम्बन्धित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में 61 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हो गयी है] शेष ग्रामों में टेस्टिंग व कमिशनिंग का कार्य प्रगति पर है] टेस्टिंग व कमिशनिंग के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराकर समस्त ग्रामों में दिनांक-30-04-2026 तक पेयजल आपूर्ति किया जाना लक्षित है। साथ ही अवगत कराया गया कि पेयजल शोधन की प्रक्रिया अत्यन्त जटिल एवं तकनीकी होती है तथा विभिन्न चरणों से होकर शुद्ध जल ग्रामवासियों के घरों तक पहुंचाया जाता है। कार्यक्रम का मुख्या उद्देश्य यह है कि सम्बंधित ग्राम प्रधानो के माध्यम से ग्राम स्तर पर जल संरक्षण एवं जल का अनावश्यक अपव्यय न किया जाने के प्रति जागरूकता बढायी जा सके