क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता एंव खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता के संयोजन में हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अजय रावत
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास खंड सभागार में आयोजित हुई । ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलापंचायत सदस्य सांसद प्रतिनिधियो के साथ ही ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।बैठक में सबसे पहले गतकार्यवाहि पढकर सुनाई गई इसके पश्चात विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने विस्तृत रूप से अवगत कराया । खंड विकास अधिकारी ने शासन द्वारा चलाई जा रही लाभार्थी परख योजनाओं में पात्र एवं छुटे हुवे लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया । खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में अब तक 5830 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया है ।जिसमे 22 प्रधानमंत्री आवास अभी तक अपूर्ण है।उन्होंने ने सदन को अवगत करते हुवे बताया कि आवास विहिन को आवासीय सुविधा उपलब्ध करने के लिए आवास प्लस सर्वे 20 24 के अंतर्गत विकास खण्ड के अंतर्गत सेल्फ़सर्वे द्वारा 2768 परिवार सर्वेक्षण करता द्वारा 5231 परिवारों सहित कुल 7999 परिवारों का सर्वे किया गया ।जिसके सत्यापन की कार्यवाही चल रही है शीघ्र ही नियमानुसार आवास विहीन परिवारों की अस्थाई प्रतीक्षा सूची तैयार होकर आवास आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी । वही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक 382 मुख्यमंत्री आवास का आवंटन किया गया है ।जिसमे 12मुख्यमंत्री आवास अपूर्ण है इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 1251 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।जिसमें से 213 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल का लाभ प्रदान किया जा चुका है ।11 स्वयं सहायता समूह को सीआईएफ का लाभ प्रदान किया गया है समूह की 920 महिलाओं को वृद्धा पेंशन 135 को निराश्रित महिला पेंशन 18 को दिव्यंजन पेंशन कल का लाभ दिया जा रहा है इसी बीच ब्लॉक प्रमुख द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 वर्ष से मानदेय न दिए जाने का मुद्दा उठाया गया जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ने शीघ्र ही कार्यवाही का अस्वासन दिया है । बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सड़के खोदकर डाल दिये जाने का मुद्दा उठाया गया जिला पंचायत सदस्य ममता सोनी के प्रतिनिधि द्वारा विधुत विभाग की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके क्षेत्र में 4 वर्ष से ट्रांसफार्मर स्थापित नही किया गया ।खंड विकास अधिकारी द्वारा पंचम राज्यहित योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20 25 26 में कुल उपलब्ध धनराशि 310.95 लाख रुपए के सापेक्ष 292.4 लाख रुपये व्यह होने एवं केंद्रीय 15वां वित्त योजना अंतर्गत कुल उपलब्ध धनराशि 165.73लाख रुपये के सापेक्ष 161.40 लाख रुपए व्यह होने के साथ ही वित्तीय वर्ष 20 24 25 एवं 20 25 26 में कराए गए कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया अंत मे ब्लॉक प्रमुख द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव, मोहम्मद शहंशाह ,मोहम्मद कलाम,व मनोज सोनी, के साथ ही फैजाबाद संसद प्रतिनिधि सुधांशु वर्मा व बाराबंकी संसद प्रतिनिधि अमित कुमार त्रिवेदी सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।









